
पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी की चपेट मे, मचा हाहाकार
सूबे के मौसम को मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट मे है। सूर्य देवता ने विकराल रूप धारण किया हुआ है, हर तरफ सडकों पर सन्नाटा देखा जा सकता है। वही मौसम विभाग ने पंजाब मे आज और कल को येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसका अधिक असर पूर्वी मालवा के साथ-साथ पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में ही देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बिपरजॉय का असर आज शुरू हो जायेगा और इसका असर कल को भी देखने को मिलेगा। दोआबा की बात करें तो यहां होशियारपुर और नवांशहर में आज और सोमवार को अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी मालवा में इस तूफान का कोई असर नहीं होगा। जबकि पूर्वी मालवा में ही मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर में रविवार व सोमवार को फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एस.ए.एस. नगर में अलर्ट जारी किया गया है। आज और कल यहां तेज हवाएं चल सकती हैं लेकिन ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिलेगा।





















