
यूपी मे सूर्य देवता ने लिया विकराल रूप
भंयकर गर्मी इस जिले मेंं 70 से ज्यादा मौत के मुंह मे समाये, मचा कोहराम
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता): देश मे भंयकर गर्मी पड रही है जिसने आम जन जीवन पूरी तरह से बदल दिया है, वही यूपी मे आसमान से आग बरस रही है प्रचंड गर्मी से अब लोगों की जान मुश्किल में है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में ही हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।
बलिया जिले में पिछले दो दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है। डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। पिछले 24 घंटो मे देर रात तक 25 मरीजों की मौत हुई।























