
नए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल आज संभालेेगें अपना कार्यभार
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के जिला जालंधर में नियुक्त किए गए नए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल आज अपना कार्यभार संभालने जा रहे हैं। बता दें कि जसप्रीत सिंह का तबादला होने के बाद विशेष सारंगल को जालंधर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में हुए अधिकारियों के तबादलों के दौरान विशेष सारंगल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर पद सौंपा गया है।





















