पंजाब सरकार नौजवानों को स्व- रोजग़ार के काबिल बनाने के लिए डेरी फार्मिंग की प्रशिक्षण देगी
डेरी प्रशिक्षण का नया बैंच 3 जुलाई से होगा शुरू- गुरमीत सिंह खुड्डियां
योग्य लाभपात्र्यििों का चयन 28 जून को किया जायेगा
चंडीगढ़, 16 जून: मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब के नौजवानों को स्व-रोजग़ार के काबिल बनाने के उद्धेश्य के अंतर्गत पंजाब के पशु पालन, डेरी विकास एवं मछली पालन विभाग की तरफ से सूबे के नौजवानों और किसानों को चार हफ़्तों का डेरी उद्यम प्रशिक्षण दी जायेगी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए कृषि और किसान भलाई, पशु पालन, मछली पालन और डेरी विकास मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस पहलकदमी का उद्देश्य नौजवानों को हुनर प्रशिक्षण प्रदान करना है जिससे वह डेरी के सहकारी पेशा अपना सकें, जिस के साथ कृषि अर्थव्वयस्था को बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डेरी विकास विभाग की तरफ से चार हफ्ते का नया बैंच 03 जुलाई 2023 से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने किसानों ख़ास कर नौजवान किसानों से अपील की है कि वह प्रशिक्षण प्राप्त करके डेरी फार्मिंग का पेशा व्यापारिक स्तर पर करें इससे किसानों की आमदनी में विस्तार होगा।
स. खुड्डियां ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक नौजवान प्रासपैकट फार्म डेरी विकास विभाग, पंजाब के किसी भी जि़ला दफ़्तर या सम्बन्धित प्रशिक्षण केंद्र जैसे अबुल्ल खुराना ( श्री मुक्तसर साहब), चतामली ( रोपड़), बिजा ( लुधियाना), फगवाड़ा ( कपूरथला), सरदूलढ़ ( मानसा), वेरका ( अमृतसर), गिल ( मोगा), तरनतारन और संगरूर से प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बाद प्रार्थी प्रासपैकट में नत्थी आवेदन पत्र मुकम्मल करके और सबंधित जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेरी से तस्दीक करवाके अपने पहले तरजीही प्रशिक्षण केंद्र पर जमा करवाए या काउंसलिंग के समय दस्तावेज़ों सहित साथ ले कर पहुँचें।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इछुक्क नौजवान की उम्र 18— 45 साल और शैक्षिक योग्यता कम से कम 10वीं के पास होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवारों की चयन विभागीय समिति की तरफ से संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों और 28 जून 2023 को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।
स. खुड्डियां ने आगे बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इछुक्क प्रार्थी और अधिक जानकारी के लिए विभाग के टैलिफ़ोन नं. 0172— 5027285 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिले के डिप्टी डायरैक्टर डेरी के दफ़्तर के साथ संबंध कर सकते हैं।
————























