
पंजाब के ड्रग रैकेट मामला: ड्रग तस्कर जगदीश भोला को हाईकोर्ट ने दी बडी राहत
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): पंजाब के ड्रग रैकेट के सरगना रहे जगदीश भोला को आज पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने तीन दिन की अंतरिम जमानत दे दी है। जगदीश भोला की मां की आठ जून को मृत्यु हो गई थी। बठिंडा के राय के कलां में 16 से 18 जून तक अखंड पाठ और उसके बाद भोग और 19 जून को श्री कीरतपुर साहिब में अस्थियों के विसर्जन में शामिल होने की हाईकोर्ट ने भोला को इजाजत दी है। इस दौरान पुलिस कस्टडी में ही सभी रस्में पूरी की जाएंगी।























