
श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर
यात्रा दौरान इन 40 खाने-पीने की चीजों पर लगाया गया बैन, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): ‘श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जारी अपने स्वास्थ्य परामर्श में कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा में 40 से अधिक खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और तीर्थयात्रियों को प्रतिदिन कम से कम 5 किलोमीटर पैदल चलकर शारीरिक फिटनेस हासिल करने की सलाह दी गई है। प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों में पेय, तले हुए और फास्ट फूड आइटम शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों और ऐसे खाद्य पदार्थों की सूची पर नजर डालें, जिन्हें आप यात्रा के दौरान ले जा सकते हैं।’’ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की सलाह के अनुसार जिन खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें पुलाव, तला चावल, पूड़ी, पिज्जा, बर्गर, भरवां परांठा, डोसा, मक्खन-ब्रैड, अचार, चटनी, तला पापड़, चाऊमीन सहित अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ शामिल हैं।





















