
खतरनाक चक्रवाती तूफान का असर पंजाब समेत पडोसी राज्यो पर भी दिखेगा: मौसम विभाग
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): ‘बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपारजॉय गुजरात तट से टकराया है जिसके बाद से वहां पर हालात चिंताजनक बने हुए है अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब राज्य समेत पडोसी राज्यों जैसे दिल्ली समेत हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है। समुद्र तटों से टकराने के बाद भी अगले 4-5 दिनों तक इस चक्रवात की हवा 30-40 किमी प्रतिघंटे की गति से पूर्व की ओर बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 जून तक पंजाब भर में बारीश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।





















