
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे पर जायेगी। यह जानकारी एक अधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई। राष्ट्रपति कल डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी (एसीए) में संयुक्त स्नातक परेड (सीजीपी) का निरीक्षण करेंगी। भारतीय वायु सेना की विभिन्न शाखाओं के फ्लाइट कैडेटों के चुनौतीपूर्ण प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण के सफल समापन को चिह्नित करने के लिए 211वें पाठ्यक्रम का सीजीपी का आयोजन पूर्ण सैन्य वैभव के साथ किया जाएगा, जिसकी मुख्य अतिथि राष्ट्रपति होंगी।





















