
लेह में आज बैठक करेंगे भारत व चीन सेना के अधिकारी
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवां में भारतीय सेना के अधिकारी और चीन सेना के अधिकारी चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में रणनीतियों और तैयारियों पर चर्चा करेगें। बैठक उत्तरी कमान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, 14 कोर कमांडर के लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली और अन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच होगी। बताया गया है कि यह बैठक चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में सेना की तैयारियों पर चर्चा के लिए होगी।























