
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल विदेश रवाना: सूत्र
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के विदेश रवाना होने की खबर है। जानकार सूत्रो के हवाले से पता चला है कि सुखबीर सिंह बादल परिवार के साथ रवाना हुए हैं और उनकी वापसी जुलाई के आस-पास होने की संभावना बताई जा रही है। जबकि पार्टी सूत्रों ने यह भी इशारा किया है कि शिरोमणि अकाली दल का पूरा ढांचा जो लगभग तैयार है, की घोषणा सुखबीर सिंह बादल अपने विदेश दौरे के बाद कर सकते हैं। उनकी अनुपस्थिति में अकाली नेता विभिन्न मुद्दों पर मान सरकार के खिलाफ संघर्ष कर सकते हैं।





















