
हिमाचल में बड़ा सडक़ हादसा, एचआरटीसी की बस गिरी गहरी खाई में
मची चीख पुकार, इतने लोगो की मौत
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता): कुल्लू जिले में भुंतर-नरोगी सडक़ पर त्रैहण के समीप आज एक एचआरटीसी ॥क्क 66 – 1730 की बस 300 मीटर नीचे बशौणा नाले में जा गिरी। बस गिरने के बाद यहां पर चीख पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और छह घायल हुए हैं। एचआरटीसी की बस नरोगी में सवारियां छोडऩे के बाद वापस आ रही थी, इसलिए कम लोग ही हादसे की चपेट में आए। भुंतर से 4:15 बजे निकली एचआरटीसी की बस पहले नरोगी तक पहुंची। जब यह वापस लौट रही थी तो कुटलू रूआड़ नामक जगह पर मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चालक बस को संभाल पाता वह ढांक से नीचे की तरफ गिर गई। हादसे का पता चलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सडक़ तक निकाला।





















