
पंजाब सीएम मान ने नए पदाधिकारियों को आगामी चुनावों मे डटने का किया आह्वान
सीएम मान ने नए पदाधिकारियों को चुनावों के लिए दी यह जिम्मेदारी
मान सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं- सुशील रिंकू
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज ‘आप’ के नव-नियुक्त राज्य महासचिव जगरूप सेखवां, वाइस प्रैजीडैंट जगदीप सिंह काका बराड़, ‘आप’ के यूथ विंग के राज्याध्यक्ष दविन्द्रजीत सिंह लाडी ढोस व मनजिंद्र सिंह कंग से मुलाकात कर आगामी चुनावों के लिए अभी से डटने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि सभी चुनाव सरकार तथा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं इसलिए सभी पदाधिकारियों को सरकार द्वारा किए जा रहे कामों की जानकारी जनता तक पहुंचानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में जो सकारात्मक माहौल बना है उसे सभी को मिलकर आगे ले जाना है ताकि पार्टी कार्पोरेशन, पंचायतों के चुनावों के साथ-साथ लोकसभा के आम चुनावों में भी जीत हासिल कर सके। सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं। सरकार ने जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है वहीं दूसरी ओर आम जनता को मुफ्त बिजली का लाभ दिया है।





















