
केद्र सरकार के 9 साल पूरे करने पर आज पंजाब मे शक्ति प्रदर्शन करेगी बीजेपी
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता): केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे करने पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में दोपहर एक बजे आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज होशियारपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। यहां वह पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व अन्य पदाधिकारियों समेत मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। इसके साथ ही बता दें 18 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गुरदासपुर दौरे पर विशाल रैली को संबोधित करेंगे।





















