
पंजाब सरकार द्वारा इन आईपीएस अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आज 4 आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले भी कई अधिकारियों को सरकार ने एडिशनल चार्ज सौंपा है। जिन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, उनके नाम नीचे दिए गए हैं।
कौस्तुभ शर्मा, आईपीएस – जोकि लुधियाना रेंज के आईजीपी हैं, उन्हें अब लुधियाना, जालंधर और रूपनगर एसटीएफ रेंज के ओवरऑल सुपरविजऩ का भी कार्यभार सौंपा गया है। प्रदीप कुमार यादव, आईपीएस जोकि बतौर आईजीपी तकनीकी सप्पोर्ट सर्विसिज़ पंजाब तैनात हैं, को अब फिऱोज़पुर, फरीदकोट और बॉर्डर क्षेत्र के एसटीएफ रेंज के ओवरऑल सुपरविजऩ का भी कार्यभार सौंपा गया है।
अजय मलूजा, आईपीएस वर्तमान समय में डीआईजी, एसटीएफ बठिंडा तैनात हैं, को बठिंडा एवं पटियाला स्ञ्जस्न रेंज के ओवरऑल सुपरविजऩ का कार्यभार सौंपा गया है। नवीन सिंगला, आईपीएस जोकि बतौर डीआईजी इंटेलिजेंस पंजाब तैनात हैं , को ज़ब्त की गई प्रॉपर्टी के मामलों में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।





















