
श्री अकाल तख़्त साहिब भाई ध्यान सिंह मंड ने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर कौमी पंथक एकता के लिए बढ़ाया हाथ
दो पन्नों का लिखा पत्र, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) श्री अकाल तख़्त साहिब और काबिज़ पक्ष के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की ओर सरबत खालसा के कार्यकारी जत्थेदार श्री अकाल तख़्त साहिब भाई ध्यान सिंह मंड ने कौमी पंथक एकता के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दो पन्नों के पत्र में लिखा है कि उपरांत यह सारी कौम और संसार के ध्यान में है कि आपको शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सेवा का जि़म्मा सौंपा गया है और दास को सरबत खालसा विधि से सेवा बख्शीश हुई है। उन्होंने लिखा कि दास ने पहल कदमी करते हुए आपको आमंत्रित किया है। अब आपकी बारी है कि पंथक हितों के मद्देनजऱ सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बिना किसी देरी के अकाल तख़्त साहिब पर जुड़ बैठने का समय निर्धारित करें। आपकी सार्थक और रचनात्मक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है।
























