
पंजाब के इस जिले मे किसानों का सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन तेज
धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
पुलिस ने बल प्रयोग द्वारा खुलवाया जाम, कई किसानों को लिया हिरासत मे
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के पटियाला जिले मे आज किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आज दसूहा होशियारपुर रोड स्थित टांडा मोड़ को जाम लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
सूचना मिलते ही धरना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पुलिस प्रशासन ने बार-बार किसानों से धरना हटाने और जाम खुलवाने की अपील की, लेकिन धरने पर बैठे किसान गिरफ्तार किए गए किसानों की रिहाई व अन्य मांगों पर अड़े रहे। जब धरने पर बैठे किसानों ने जाम खुलवाने से मना किया तो पुलिस ने मजबूर किसानों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया।
इस दौरान किसान गन्ना संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सुखपाल सिंह सहोता ने कहा कि किसानों के हक में मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के नेृत्व में पटियाला के पंजाब स्टेट पॉवर कार्पोरेशन के सामने मरन व्रत पर बैठे किसानों पर पुलिस पर किए गए लाठीचार्ज और उनकी गिरफ्तारी की गन्ना संघर्ष कमेटी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लाठी के बल पर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















