
पंजाब में गर्मी ने किया बुरा हाल, मचा हाहाकार
अगले दिनों के लिए मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) इस वक्त पूरा पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे है, पंजाब में तापमान बढक़र 42 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया, जिसने तपिश बढ़ा दी है। आज मौसम खुष्क रहेगा पर आने वाले 3 दिनों में हल्की बारिश व तेज हवाएं चलने की सम्भावना है।
पिछले 24 घंटो मे गर्मी ने अपना जोर दिखाया जिस कारण सडक़ें दोपहर के समय सुनसान नजर आईं। मौसम विभाग मुताबिक कल के मुकाबले आज तापमान में 2.4 डिग्री सैल्सियस की बढोतरी हुई है। सबसे अधिक तापमान जिला पटियाला का 42 डिग्री सैल्सियस रहा। 4-5 जिलों को छोडक़र बाकी जिलों का तापमान 40 के डिग्री सैल्सियस से कम रहा। 14 से लेकर 16 जून तक पंजाब के कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश के आसार है।























