
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में किया गया बाल सत्र आयोजित
सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका संभाले बच्चों में तीखी बहस भी देखने को मिली
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा आज यानि सोमवार को ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनी। आज पहली बार बाल विधानसभा सत्र (बाल विधानसभा सत्र) आयोजित किया गया। जिसके लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, राज्यों के मंत्री, अध्यक्ष, मुख्य सचेतक और संसदीय सचिव शामिल हुए। यह सभी बच्चे चुने गए डिजिटल बाल मेला द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वावधान में सोमवार को ‘बाल सत्र’ का आयोजन किया गया । पहली बार राज्य विधानसभा में 68 चयनित बाल विधायक बने। हिमाचल प्रदेश विधान सभा ‘बाल सत्र’ के लिए एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों की सरकार बनाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री समेत मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और संसदीय सचिव के नामों पर मुहर लगी है।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो बच्चों ने सदन में सवाल पूछे वो प्रदेश से जुड़े हुए थे, जो बजट सरकार ने पेश किया है उससे मिलते-जुलते सवाल बच्चों ने पूछे। पिछले पांच महीने से जो प्रदेश की स्थिति है उनसे संबंधित सवाल पूछे गए है। सीएम ने अनुभव को राजनीति में पढ़ाई के साथ जरूरी बताया और कहा कि राजनीति में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने कम पढ़े-लिखे होने के बावजूद अनुभव के आधार पर अच्छा काम किया।





















