
पंजाब के इस जिले से दिनदहाड़े बड़ी लूट
लुटेरों ने लगाई लाखों की चपत, पुलिस तलाश मे जुटी
चंडीगढ़,12 जून (विश्ववार्ता) अमृतसर से लूट की बड़ी खबर सामने आई है। लूटेरों ने आंखों में मिर्च डालकर व्यक्ति से 10 लाख रुपए की लूट की। जानकारी के अनुसार व्यक्ति पैसे इक_े कर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के सामने कैश जमा करवाने जा रहा था। तभी अचानक लूटेरे आए और व्यक्ति से 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाल रही है।





















