
14 जून को हरियाणा बंद के फैसले के समर्थन में उतरे किसान
कौन कौन सी मांगो को लेकर किया जा रहा है हरियाणा बंद, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी,एमएसपी और कर्ज माफी के मुद्दे पर 14 जून को हरियाणा बंद का ऐलान किया गया है। वहीं बहादुरगढ़ के मांडोठी टोल प्लाजा पर हुई जनता संसद में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि 14 जून को हरियाणा बंद किया जाएगा। बतादें कि,भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित जनता संसद दलाल खाप 84 के प्रधान भूप सिंह दलाल की अगुवाई में की गई। जनता संसद में अहलावत, कादयान, दहिया, मलिक, खत्री समेत कई खापों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दलाल ने बताया कि जनता संसद में 25 प्रस्ताव पास किए गए हैं। जिनमें सबसे अहम बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी और एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने,एमएसपी और कर्ज माफी के साथ भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग शामिल है।





















