
दलित संगठनों द्वारा आज पंजाब बंद की कॉल को लिया गया वापिस
बैठक के बाद लिया यह फैसला
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) दलित संगठनों द्वारा आज पंजाब बंद की कॉल को वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि संगठन के नेताओं की कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा के साथ बैठक हुई है, जिसके बाद संगठन के नेताओं ने पंजाब बंद की कॉल को फिलहाल टाल दिया है।
बता दें कि दलित संगठनों द्वारा कल पूरे पंजाब में बंद की काल दी गई थी, जिसके चलते पंजाब को पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया था। दरअसल दलितों संगठनों ने अपनी मुख्य मांगों जैसे मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ दलित विद्यार्थियों को न मिलने, जाली दस्तावेजों के आधार पर एस.सी. कोटे में नौकरियां या अन्य लाभ लेने तथा प्रशासन द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में 12 जून को पंजाब बंद की जो कॉल दी गई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि संगठन के नेताओं की पंजाब सरकार से मीटिंग होने के बाद इस कॉल को टाल दिया गया है।





















