
पंजाब मे लगातार करवट ले रहा है मौसम, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए लगाया पूर्वानुमान
ऐसा रहेगा सूबे का मौसम
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे हर दिन मौसम करवट ले रहा है, सुबह होते-होते मौसम ने आज करवट बदल ली। इस दौरान मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने चैन की सांस ली। जानकारी के अनुसार आने वाले 3 दिनों दौरान पंजाब में कई जगह आसमानी बिजली, चमक, तेज हवाएं व हल्की बारिश की संभावना है। आज सुबह के बाद मौसम ने तीखे तेवर दिखाये।
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन के मुकाबले तापमान में 1 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हुई जो सामान्य से 2.4 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान समराला (जिला लुधियाना) का 44.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों का तापमान 41 डिग्री सैल्सियस से अधिक रहा।























