ej
12 साल बाद रामलीला मैदान से फिर केजरीवाल ने भरी हुंकार
140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे: अरविंद केजरीवाल
आप ने रैली मे किया शक्ति प्रदर्शन, अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे: दिल्ली सीएम
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार में अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से आज रविवार को रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया। इस महारैली के जरिये आप ने शक्ति प्रदर्शन किया।
दिल्ली में आठ वर्ष से सत्तासीन आप की यह पहली महारैली है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। महारैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच अपनी बात की
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ। 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।
दिल्ली सीएम ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पालन कराकर रहेंगे। हम अध्यादेश को खारिज कराकर रहेंगे। मुझे पता चला है कि यह मोदी जी का पहला वार है। कल यही अध्यादेश दूसरे राज्यों के लिए लाया जाएगा।
केंद्र सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ जनता खड़ी हो गई है। दिल्ली के रामलीला मैदान में #AAPkiMahaRally | Delhi CM @ArvindKejriwal | Punjab CM @BhagwantMann | LIVE https://t.co/2rMFz6tItP
— AAP (@AamAadmiParty) June 11, 2023























