
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा,रामलीला ग्राउंड में आज होगी महारैली
केजरीवाल को अब तक इतनी विपक्षी पार्टियों का मिल चुका है समर्थन
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं और आप आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगी। पार्टी की एक प्रवक्ता ने यह दावा किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में 1 लाख से ज्यादा लोगों के लिए यहां इंतजाम किए गए हैं। अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच अपनी बात करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारैली को लेकर सारी तैयारी कर ली है।





















