
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे देश के पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रथम ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे और देशभर के प्रशिक्षण एवं शोध संस्थानों से इसमें शामिल होने वाले 1,500 से अधिक प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी प्रशासनिक सेवा के क्षमता निर्माण के माध्यम से, देश में शासन प्रक्रिया और नीति कार्यान्वयन में सुधार के समर्थक रहे हैं। इसमें कहा गया है कि इस सिलसिले में राष्ट्रीय प्रशासनिक सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी)–‘मिशन कर्मयोगी’ की शुरुआत की गई, ताकि सही दृष्टिकोण, कौशल और ज्ञान के साथ, भविष्य की जरूरतों के अनुरूप प्रशासनिक सेवा तैयार की जा सके। यह सम्मेलन इसी दिशा में एक और कदम है।





















