
आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ खोला मोर्चा
रामलीला ग्राउंड में कल होगी महारैली, रैली में 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना
केजरीवाल को अब तक इतनी विपक्षी पार्टियों का मिल चुका है समर्थन
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) आम आदमी पार्टी ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं और आप 11 जून यानि की कल को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगी। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 1 लाख से ज्यादा लोगों के लिए यहां इंतजाम किए गए हैं। अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों के बीच अपनी बात करेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारैली को लेकर सारी तैयारी कर ली है।
आम आदमी पार्टी को अब तक इस अध्यादेश के खिलाफ 10 विपक्षी पार्टियों का समर्थन भी मिल चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के विरुद्ध जो अध्यादेश लेकर आई है, उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है।























