
पंजाब समेत उत्तर भारत मे भीषण गर्मी से आम जन जीवन किया अस्त व्यस्त
मौसम विभाग द्वारा पंजाब में जारी कियाा यैलो अलर्ट
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) इस समय पंजाब समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट मे है, कुछ दिनो से लगातार तापमान मे बढोतरी के कारण आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। पंजाब के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसके मद्देनजर राज्य का तापमान 43 डिग्री सैल्सियस नजदीक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4 दिनों दौरान पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 12 और 13 जून को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 12 जून को तजे अंधेरी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।























