
पंजाब के इस जिले से बडी खबर
सिक्योरिटी कंपनी के स्ट्रोंग रूम में लुटेरों ने बोला धावा, करोडों का कैश लूट फरार
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मे लगातार लुटेरों के हौंसले बुंलद हो रहे है और किसी न किसी जिले मे लूटपाट करते जा रहे है अब बडी खबर पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रही है। लुधियाना के राजगुरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली कंपनी सीएमएस से करीब सात करोड़ रुपये की लूट हो गई है। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि उक्त एजेंसी अलग-अलग बैंकों से कैश इक_ा करके ए.टी.एम. में जमा करवाती है। फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस तैनात है, जो मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने करीब दो से ढाई घंटे तक पूरे एरिया को चेक किया और वहां खड़ी वैन आदि की तलाशी ली। इसके बाद वे बक्से में रखे सात करोड़ रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।























