
पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक आज अध्यापकों के लिए नई सुबह लेकर आएगी खुशहाली
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता मे मानसा मे होने जा रही है और इस बैठक मे पंजाब के अध्यापकों की तनख्वाहों को लेकर बडा फैसला आने की संभावना है जोकि कम सैलरी में काम कर रहे हैं। जानकार सूत्रो से पता चला है कि इन अध्यापकों की तनख्वाहों में 5 से 15 हज़ार तक की वृद्धि हो सकती है हालांकि इस मुद्दे को लेकर आज मानसा जि़ले में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में ही सब तय किया जायेगा कि सैलरी में कितनी वृद्धि होगी।
बता दें कि इन अध्यापकों को पक्का करने को लेकर सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है क्योंकि ठेकेदारी सिस्टम के तहत भर्ती हुए टीचजऱ् को पक्का करने को लेकर कई तरह की मुश्किलें पेश आ रही हैं। वर्तमान समय में सरकार में पक्के न होने के चलते बड़ी संख्या में अध्यापक बहुत कम तनख्वाहों में काम कर रहे हैं जिन्हें कई अड़चनों के कारण पक्का तो नहीं किया गया लेकिन इन्हें राहत देते हुए अब सरकार इनकी तनख्वाहों में वृद्धि करने जा रही है।























