
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की बढ़ सकती मुश्किलें, विजिलेंस ने किया तलब
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती है क्योकि पंजाब विजिलेंस ने उन्हे आय से अधिक संपत्ति के मामले में 13 जून विजिलेंस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। बता दें कि इससे पहले चन्नी अपने भतीजे को वीआईपी सुरक्षा देने के मामले में विजिलेंस के राडार पर है।





















