
इंडियन आर्मी को आज मिलेंगे इतने यंग ऑफिसर
पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार लेंगे सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) आईएमए की पासिंग आउट परेड (पीओपी) के बाद आज इंडियन आर्मी को 331 युवा अफसर मिल जाएंगे। इसके साथ ही मित्र देशों के 42 कैडेट्स भी आईएमए से ट्रेनिंग लेकर आपनी देशों की सेवा के लिए तैयार हो जाएंगे। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे पीओपी की सलामी लेंगे। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।





















