
पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज
इस जिले मे होगी मंत्रिमंडल की बैठक, अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता) पंजाब मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता मे जिला मानसा में आज दोपहर 12 बजे “सरकार आपके द्वार” के तहत होगी। इस बैठक में कई अहम फैसलों पर चर्चा होगी। सी.एम. मान ने ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वायदे के मुताबिक ‘सरकार आपके द्वार’ क्रम के तहत पंजाब सरकार की कैबिनेट की अहम मीटिंग 10 जून 12 बजे मानसा में होगी, इस दौरान कई अहम फैसलों पर चर्चा होगी।’
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मान सरकार ने चंडीगढ़ से बाहर पहली बार लुधियाना व जालंधर में कैबिनेट मीटिंग की थी और उस समय कहा गया था कि अब कैबिनेट मीटिंग राज्य के अलग-अलग जिलों में हुआ करेगी, जहां लोगों के मामले हल होंगे।





















