
पंजाब के इस जिले मे देर रात बुजुर्ग दंपत्ति का कत्ल, इलाके मे दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के पठानकोट जिले में बीती रात जिले के गांव मनवाल में अज्ञात लोगों द्वारा कत्ल की घटना को अंजाम दिया गया। गांव मनवाल के बुजुर्ग दंपति रात के समय अपने घर पर सोया हुआ था कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा घर में दाखिल हो इस दोहरे कत्ल को अंजाम दिया। दूसरी तरफ जब इस सबंधी पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कल रात हमें इस दोहरे कत्ल कांड की जानकारी मिली जिस के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। घटना को किस ने अंजाम दिया क्यों दिया फिलहाल इस की पुष्टि नही हो सकी है।





















