
केंद्र सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, चंडीगढ सहित इन प्रदेशों के आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए देश के तमाम केंद्र शासित प्रदेशों में आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। चंडीगढ़ में दो आईएएस और दो आईपीएस तब्दील हुए हैं। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य सचिव की सेवा दे रहे आईएएस यशपाल गर्ग को अब अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है। इसके साथ ही आईएएस विनोद पी कांवले को दिल्ली भेजा गया है। इसी प्रकार आईपीएस अफसरों में आईपीएस दीपक पुरोहित अब दिल्ली में नियुक्त रहेंगे। जबकि आईपीएस श्रुति अरोड़ा का ट्रांसफर अब लद्दाख हो गया है।





















