
पंजाब के होशियारपुर जिले मे गोलियों से मचा हडकंप
इलाके के लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले से बडी खबर सामने आ रही है पता चला है कि होशियारपुर के नजदीकी गांव चब्बेवाल में आज दुकान में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों द्वारा चब्बेवाल के भीलोवाल चौक स्थित एक हार्ड वेयर की दुकान में गोलियां चली। दुकान मालिक इकबाल सिंह ने बताया कि दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर आए 2 नौजवानों ने आते ही अचानक फायर करने शुरू कर दिए।























