
डेरा ब्यास सत्संग श्रद्धालुओं से जुडी बडी खबर, श्रद्धालुओं को मिल रही है बडी राहत
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की सत्संग के श्रद्धालुओं से जुडी खुश खबरी सामने आ रही है दरअसल, रेल विभाग डेरा ब्यास से सहारनपुर और हजरत निजामुदीन स्टेशनों के लिए स्पैशल रेलगाडिय़ां चलाने जा रहा है, जिससे संगत को काफी राहत मिलेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 04039 हजरत निजामुदीन स्टेशन से 29 जून को सायं 7.40 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 4.05 बजे ब्यास पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04040 डेरा ब्यास स्टेशन से 2 जुलाई को रात 9 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4 बजे हजरत निजामुदीन स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में ठहराव नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर होगा।





















