
पंजाब के इस जिले मे के कोर्ट परिसर में बडा धमाका
मची भगदड़ बडी खबर, मौके पर पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 8 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला लुधियाना से बडी खबर सामने आ रही है जहां फिरोजपुर रोड स्थित न्यू कोर्ट परिसर के बाहर धमाका होने से हडकंप मच गया है हर तरफ दहशत व डर का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी अनुसार पता चला है कि इस घटना में 1 व्यक्ति घायल हो गया हेै। जानकारी के अनुसार कोर्ट के बाहर कुड़े के ढेर में आग लगने से पास पड़ी बोटल में प्रैशर भर गया और धमाका हो गया।
इस घटना में एक सफाई कर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। हालांकि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, जो मामले की जांच कर रही है।























