
पुलिस के हाथ लगी बडी सफलता, अवैध हथियारों के साथ खतरनाक गिरोह के सदस्यो को दबोचा
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता): बडी खबर पंजाब के पटियाला से आ रही है जहां पटियाला पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग के 12 सदस्यों को अवैध और घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने अब तक 25 से 30 वारदातों को दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 बोर की रायफल, 315 बोर की पिस्टल, चोरी की 14 मोटरसाइकिल धारदार हथियार बरामद किए है।
गिरफ्तार युवकों की पहचान आकाशदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह हरमनजीत मोनू, जसपिंदर सिंह, हैप्पी धीमान, सहजप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, गोपाल सिंह, जसविंदर सिंह, गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। ये सभी युवा ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। पिछले 3-4 माह से लूटपाट की घटनाओं को लेकर ये पटियाला में काफी सक्रिय थे। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गंभीरता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।























