
दिल्ली सीएम केजरीवाल पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के शिक्षा के क्षेत्र में कामों को याद कर हुए भावुक
मुझे आशा है मनीष सिसोदिया जल्द जेल से आयेगें बाहर – केजरीवाल
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक शैक्षणिक संस्थान के उद्घाटन के मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को याद करते हुए भावुक हो गए। मनीष सिसोदिया को याद करते हुए केजरीवाल के आंखों में आंसू आ गए और इस दौरान उन्होंने कहा कि ये उनका (मनीष ससिोदयिा) का सपना था। ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए उसको खत्म नहीं होने देंगे।
बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली की आबकारी मामले नीति मामले में जेल में बंद हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसौदिया को इतने दिनों से जेल में रखा है उनको दिक्कत हो गई. बीजेपी वालों को सिसोदिया के काम से तकलीफ हो गई थी और उनको जेल में डाल दिया है अगर ये अच्छा काम नहीं कर रहे होते तो जेल में वो नहीं होते. मुझे आशा है वो जल्द बाहर आयेगें।























