
पंजाब सीएम मान ने खरड़वासियों को दी बडी सौगात
खरड़ में मदर और चाइल्ड विंग के अस्पताल का किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता): पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आई है लगातार एक के बाद नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है आज इसी लडी मे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ पहुंचे हैं और वहां उन्होंने मदर और चाइल्ड विंग 50 बैड के अस्पताल का उद्घाटन किया है। यह अस्पताल आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस है। इसे 8.59 करोड़ की लगात से तैयार किया गया है।
इस दौरान मंत्री बलबीर सिंह और अनमोल गगन मान भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि उन्होंने जो गारंटी दी वह पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह 35वां जच्चा-बच्चा केंद्र है। उनका टारगेट 45 केंद्र हैं। सी.एम. मान ने कहा कि आने वाले समय 75 से 100 आम आदमी क्लीनिक और तैयार हो रहे हैं। जब लोग घरों से निकलेंगे तो उन्हें 100 मीटर पर आम आदमी क्लीनिक मिलेगा। लोगों को लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। बड़े अस्पतल में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में सारा कुछ फ्री है। आम आदमी क्लीनिकों में 41 तरह के टेस्ट हो रहे हैं, आपकी रिपोर्ट का मैसेज फोन पर आता है, 92 किस्म की दवाईयां मिलती हैं। अगर बड़े अस्पताल जाने की नौबत आई तो डॉक्टर लिखकर देंगे।























