
पंजाब सी.एम. भगवंत मान आज सुबह पहुंचेंगे खरड़
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह साढ़े 10 बजे खरड़ पहुंच कर सब-डिवीजऩ अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड केयर विंग का उद्घाटन करेंगे। बताया जा रहा है कि 50 बेड का यह अस्पताल 8.59 करोड़ रुपये की लागत से बना है और ये अस्पताल आधुनिक तकनीकी सहूलतों से लैस होगा।





















