
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का कौम के नाम संदेश
कहा सरकार ने जो घाव दिए हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा
श्री दरबार साहिब मे सुरक्षा के कडे प्रंंबध
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं बरसी है। श्री दरबार साहिब में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा कौम के नाम संदेश जारी किया गया। इस मौके पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्लू स्टार की बरसी पर अखंड पाठ रखा गया था, जो पूरा हो गया है। अखंड पाठ के बाद भिंडरवाले के पोस्टर हाथ में लिए खालिस्तानी समर्थकों ने नारे लगाने शुरू कर दिए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने संदेश देते हुए कहा कि सरकार ने जो घाव दिए हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, ये घाव बहुत गहरे हैं और ये घाव कभी नहीं भरेंगे। सरकारों से कोई अपेक्षा रखना ठीक नहीं है, हमारे इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें गुरुओं ने कहा है कि शासन करना मूर्खता है। ्र
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि हमारी शक्ति कम है बल्कि हमारी शक्ति बिखरी हुई है।
1984 के बाद हम आते हैं, झुकते हैं और चले जाते हैं लेकिन आज हमें मतभेदों से दूर होने की जरूरत है। माहौल किसी भी तरह से बिगड़े ना, इसके लिए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। उक्त सुरक्षा व्यवस्था के घरे में मुख्य तौर से पुलिस के 7 विभागों की टीमें रखी गई हैं, जो हर समय अपनी पैनी निगाह रखे हुए हैं।
जत्थेदार ने कहा आज हमारी कई संस्थाएं सरकारी हाथों में चली गई हैं आज यहां सारा पंथ जमा है, मैं आपसे कहूंगा कि हम सब इक_े हो जाएं, सरकारें हमें न्याय क्यों नहीं देतीं ज्यादा से ज्यादा प्रचारकों से मेरी गुजारिश है कि कारवां गांवों में जाए। हम उन्हें बताएं कि हमारा असली घर श्री अकाल तख्त साहिब है. हम दुआ करेंगे तो यहां सरकार ला सकते हैं. आज हम आर्थिक रूप से पिछड़ रहे हैं।























