
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम के महापौर,राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिह्नों की संशोधित सूची जारी
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य में नगर निगम के महापौर और सदस्यों के चुनाव के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को आवंटित किए जाने वाले चुनाव चिह्नों की संशोधित सूची जारी की है।
अधिसूचना अनुसार 6 राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चुनाव चिह्न आरक्षित किए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी को झाड़ू, बसपा को हाथी, भाजपा को कमल, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट) को दाती, हथौड़ा और सितारा, इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ और नेशनल पीपुल्स पार्टी के लिए किताब का चुनाव चिन्ह आरक्षित किया जाना शामिल है।





















