भारत ने पाकिस्तान को हरा चौथी बार जीता जूनियर पुरुष एशिया कप हॉकी का खिताब
चौथा बार जीती ट्रॉफी
चंडीगढ़, 2 जून (विश्ववार्ता) भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंदल ने भारत के लिए गोल दागे। वहीं, गोलकीपर शशिकुमार मोहिथ होनेनहल्ली के कुछ शानदार बचाव से पूरे मैच में भारत ने बढ़त बनाए रखी और अंत में फाइनल अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ ही भारत ने मेन्स जूनियर एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का नया रिकॉर्ड बना लिया है। टीम ने इससे पहले 2004, 2008 और 2015 में खिताब जीता था, जबकि पाकिस्तान ने 1988, 1992, 1996 में टूर्नामेंट जीता था।