
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 सालों का सूखा किया खत्म
चेन्नई सुपरकिंग्स ने IPL में मुंबई इंडियंस को हराया
चंडीगढ़, 6 मई (विश्ववार्ता) आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस (MI vs CSK) के खिलाफ 13 सालों का सूखा खत्म कर लिया है। अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 के बाद जीत नहीं मिली थी। सीजन के 49वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने रोहित शर्मा की टीम को 6 विकेट से हराया। टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी मुंबई की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। पिछले दोनों मुकाबलों में 200+ का टारगेट चेज करने वाली मुंबई की टीम 8 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। चेन्नई ने तूफानी शुरुआत की और मुकाबले को 18वें ओवर में जीत लिया























