उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा एनकाउंटर
अतीक का बेटा असद यूपी मे एसटीएफ के एनकाउंटर मे ढेर
चंडीगढ़ 13 अप्रैल (विश्व वार्ता) उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा एनकाउंटर हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स ने अब बाहुबली माफिया और नेता अतीक अहमद के बेटे असद को मार गिराया है। झांसी में हुई मुठभेड़ में असद मारा गया। असद के साथ-साथ उसके एक गुर्गे गुलाम को भी देर कर दिया गया।
दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी.वहीं यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकडऩे की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने स्ञ्जस्न की टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वे दोनों मारे गए.
























