
शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात, कंपनी मैनेजर की पीट पीटकर हत्या
चंडीगढ़ 13 अप्रैल (विश्व वार्ता) : शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जहां ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम जौहरी गोदाम मे बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिवम को गोदाम में बांधकर डंडे से पीटा जा रहा है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शिवम के पिता की तहरीर पर व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्टर समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।





















