देश की राजधानी दिल्ली के स्कूल में बम की खबर से मचा हड़कंप:
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी इलाके में स्थित एक स्कूल ईमेल के जरिए कैंपस में बम होने की सूचना मिली। एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। इसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया।
धमकी के तुरंत बाद स्कूल को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधी दस्ते के बाद अब स्वाट टीम भी स्कूल पहुंच गई है। फिलहाल बम स्क्वाड की मदद से चेकिंग जारी है।
स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद से ही बच्चों और स्कूल स्टाफ में दहशत है। वहीं यह खबर मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए हैं।
























