
पंजाब के इस जिले मे माथा टेकने जा रही संगत के साथ बडा हादसा
इतने लोगो की दर्दनाक मौत
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) लुधियाना से श्री खुरालागढ़ साहिब में शीश निवाने जा रही संगत के साथ बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे 3 की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया । वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार श्री खुरालगढ़ साहिब माथा टेकने जा रही संगत ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर जब गढ़शंकर के गांव गढ़ीमानसोवाल में पहुंची तो अचानक पलट गई, जिसमें गांव बौदल जिला लुधियाना के जसवीर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, हैरी पुत्र दर्शन सिंह और सादा सिंह की मौत हो गई।




















