
बीते दिन कारोबारी मनजीत की हत्या के बाद सांसद बिट्टू पहुंचे मृतक के घर
पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर बोले
चंडीगढ़ 12 अप्रैल (विश्व वार्ता) लुधियाना में गत दिनो हमलवारो द्वारा सुए मारकर कारोबारी मनजीत की सुए हत्या के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। उन्होने कहा कि खुद लोगों की मदद लेकर इन गैंगस्टरों के घरों पर बुलडोजर चला देंगे।
बिट्टू ने कहा कि इन गैंगस्टरों के घरों में भी माता-पिता और बच्चे हैं। इन बदमाशों को महसूस होना चाहिए कि जिस घर के व्यक्ति को ये मौत के घाट उतारते है उसके परिवार का दर्द क्या होता है। महानगर में अब गुंडाराज नहीं चलने देंगे। अब यदि कहीं कोई कत्लकांड जैसी वारदात हुई तो लोगों को साथ लेकर बड़ा संघर्ष किया जाएगा।





















